केवल कुर्सी बचाना गहलोत का पहला और आ​खिरी काम : अरुण सिंह

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी Bjp के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह Arun Singh रविवार को उदयपुर में Rajasthan राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्य समिति के त्रि दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस पर एक सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इससे पूर्व होटल रामी रॉयल Ramee Royal Udaipur बलीचा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार केवल तुष्टीकरण की नीति पर चलती हुई एक वर्ग को खुश करने वाली सरकार है जिस के शासन में कानून और व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। पूरा प्रदेश एक जंगलराज हो गया है यहां पर कोई कानून व्यवस्था नहीं है किसी थाने में व्यवस्थित रूप से कोई केस दर्ज कराने जाए तो वहां होता नहीं है। केवल कुर्सी बचाए रखना और अपना शासन बनाए रखना यह गहलोत सरकार की प्राथमिकता है राजस्थान को विकास के नजरिए में कई मिल पीछे छोड़ चुके हैं गहलोत।उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक-एक करके प्रतिदिन घटनाएं होती है जिसमें हत्या अपहरण बैंक डकैती की घटनाएं आम हैं कानून का राज नहीं अपराधी को पुलिस का डर नहीं अपराधी खुलेआम हथियार लहराता है अपराध करता है खुद गृह मंत्री का दायित्व निभाने वाले मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने एमएलए एवं निर्दलीय विधायकों के कहने पर भ्रष्ट एवं निकम्मे अधिकारियों की पोस्टिंग देकर अपनी कुर्सी बचाने की फिराक में रहते हैं प्रदेश मैं भारतीय जनता पार्टी लगातार इन सभी मामलों को लेकर आंदोलित है राजस्थान के लोग घरों में बंद है घर से निकलते हैं तो डरते हैं कि सुरक्षित वापस घर पहुंचेंगे कि नहीं महिलाएं एवं युवतियां डरती है कि बाहर निकले कि नहीं निशा जंगलराज की स्थिति उत्पन्न कर दी गई है प्रदेश में।

उन्होंने कहा कि धोखे से आई और झूठे वादों के साथ सत्ता में आई किसानों के साथ धोखा युवाओं के साथ धोखा करके आई सरकार को जनता अब सहन नहीं कर रही है पूरे प्रदेश में जनता आक्रोशित है गुस्से में है और आने वाले चुनाव में जनता ही धक्के के माध्यम से इस निरंकुश कुशासन जंगलराज वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और तीन चौथाई बहुमत के आधार पर भाजपा सरकार बनाएगी कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुशील कटारा शहर जिला अध्यक्ष रविद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, वल्लभनगर के विधायक प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व