उदयपुर पुलिस ने गश्त में दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर सहित 70 जिंदा कारतुस के साथ एक को पकड़ा

उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर सहित 70 जिंदा कारतुस के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ व हथियार की धरपकड के अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चन्द्रशील ठाकुर व पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पुर्व श्रीमती ​शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रतापनगर दर्शन सिंह मय टीम दिनांक 27.08.2022 को सांयकाल सर्कल गश्त के दौरान ठोकर चौराहे के पास पहुॅचे तो जयराम कॉलोनी में पुलिस वाहन व जाब्ते को देख एक लडका जिसने अपने दांहिने हाथ में एक कपडे की थैली लेकर, थैली में कुछ भरा हुआ लेकर आता हुआ पुनः थैली को अपने शरीर की आड में छिपाते हुआ पीछे मुडकर तेजगति से चलता हुआ पुलिस से दुर भागने लगा। उक्त व्यक्ति की गतिवि​​धि संदिग्ध प्रतीत होने से पुलिस जाब्ते द्वारा उक्त भागते हुए लडके का पीछा किया तो वह तेजी से जाते हुए कुछ ही दुरी पर खडी एक सफेद कलर की स्कॉर्पियो गाडी की फाटक खोल बैठने ही वाला था कि पुलिस जाब्ते द्वारा उसे पकड लिया।

पुलिस ने नाम-पता पुछा तो अपना नाम दिपेश कुमार पाटीदार उम्र 32 साल निवासी गांव कुलमीपुरा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ हॉल निवासी जयराम कॉलोनी ठोकर थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर होना बताया । पाटीदार की संदिग्ध हरकतों के कारण उसके कब्जे में कोई अवैध वस्तु/पदार्थ होने की आषंका के चलते नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसकी तथा उसकी स्कॉर्पियो कार की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे सेे मिली थैली में 330 ग्राम अवैध एमडीएमएम, स्कॉर्पियो गाडी की तलाषी लेने पर गाडी में 02 पिस्टल, 02रिवॉल्वर, 70 कारतुस व 20000 रुपये के जाली नोट मिले। आरोपी दीपेश कुमार को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान जारी है। पुलिस की टीम में तखत सिंह, गोविंद सिंह हैड कानि, नागेन्द्र सिंह, अचलाराम, राजुराम कानि व चालक सुजानाराम शामिल थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 249 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 155 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 118 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 100 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 154 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 337 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व