फतहसागर लेक के पास में अब सोमवार से यहां नहीं ले जा पाएंगे सुबह-शाम वाहन

उदयपुर। लेकसिटी में फतहसागर Fatehsagar lake की पाल पर सुबह-शाम घूमने जाने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से एक खुश खबर है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी विकास शर्मा की पहल पर अब फतेहसागर को सेहत का सागर बनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत देवाली छोर पर फतेहसागर की पाल से की जा रही है। यहां सुबह व शाम के समय वाहन देवाली छोर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। शुरूआत चारपहिया वाहनों से होने जा रही है।

अगले सोमवार से यहां पर अब वाहनों की रेलमपेल नहीं दिखाई देगी और पाल और इसके प्रवेशद्वार पर लगने वाले वाहनों के जमघट को यहां से हटाया जाएगा ताकि सेहत की दृष्टि से सुबह और शाम यहां पर टहलने आने वाले लोगों को वाहनों के धुएं के स्थान पर शुद्ध व प्रदूषणमुक्त हवा नसीब हो सके। कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि सुबह-शाम यहां आने वाले लोगों ने यहां पर वाहनों के जमघट से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था उसी दृष्टि से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। निकट भविष्य में पाल के दूसरे भाग की पार्किंग का भी विकल्प तैयार किया जाएगा।
इस तरह की जा रही व्यवस्थाएसपी विकास शर्मा ने बताया कि फतेहसागर को सेहत की दृष्टि से आमजन और पर्यटकों के अनुकूल बनाने के लिए की जा रही पहल के तहत अब अगले सोमवार से देवाली छोर पर पाल के प्रवेश द्वार, पाल की पार्किंग और जहां-तहां पार्क किए जाने वाले वाहनों को निषिद्ध किया जा रहा है और इन सभी वाहनों को सड़क के दूसरी तरफ आरएससीईआरटी के हॉस्टल परिसर में बनी पार्किंग में निःशुल्क पार्क किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग में जाने के लिए सड़क की तरफ से प्रवेशद्वार बनाया जा रहा है और सोमवार से इस पर विधिवत निःशुल्क पार्किंग की जा सकेगी। इधर, कलक्टर-एसपी ने फतेहसागर को सेहत का सागर बनाने के लिए की जा रही कवायद में आमजन के सहयोग की अपेक्षा की है और कहा है कि यहां आने वाला पर्यटक दुनियाभर में शुमार झीलों की नगरी की अच्छी छवि लेकर जाए यहीं सबकी मंशा है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 243 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 150 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 116 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 98 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 150 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 336 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व