देवस्थान तीर्थ यात्रियों की प्रथम रेल सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित

जयपुर। देवस्थान विभाग की महत्वपूर्ण योजना वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 को लेकर बुधवार को जयपुर में देवस्थान विभाग राजस्थान एवं भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओ.पी.जैन ने बताया कि इस एमओयू पर देवस्थान विभाग की ओर से आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने हस्ताक्षर किए जबकि आईआरसीटीसी की तरफ से उनके क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव गोयल, उपक्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र गोयल एवं प्रदीप माहेश्वरी उपस्थित रहे। देवस्थान विभाग की ओर से संयुक्त शासन सचिव आईएएस अजय सिंह, उपायुक्त सुनील मत्तड, लेखाधिकारी संजय सोनी इत्यादि भी उपस्थित थे।
 जैन ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2022-23 में होने वाली रेल यात्राएं जिससे 18 हजार यात्री भारत के विभिन्न तीर्थों पर देवस्थान विभाग की तरफ से निःशुल्क ले जाए जाएंगे जिसमें मुख्यत रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, द्वारकाजी, वैष्णोदेवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, कामाख्या देवी, गंगासागर, कोलकाता इत्यादि महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रियों की प्रथम रेल सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में भेजा जाना प्रस्तावित है और यह हस्ताक्षरित एमओयू 31 मार्च 2023 तक के लिए प्रभावी रहेगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व