आज ‘दाजी’ और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे ध्यान से खुशहाल-तनाव मुक्त जीवन पर विशेष चर्चा,

उदयपुर। श्रीराम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश डी पटेल ‘दाजी’ शनिवार को काफिले के साथ उदयपुर आएंगे। श्रीराम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था से जुड़े अभ्यासी और श्रद्धालु ‘दाजी’ के नगर आगमन पर उनकी अगवानी करेंगे।
प्रदेश सरकार से राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त ‘दाजी’ दो दिन उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। ‘दाजी’ की शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ सिटी पैलेस स्थित दरबार हॉल में ध्यान के माध्यम से खुशहाल और तनाव मुक्त जीवन पर विशेष परिचर्चा होगी। ‘दाजी’ और लक्ष्यराज सिंह की इस विशेष परिचर्चा में शहर के 250 अफसरों और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें ‘दाजी’ ध्यान के जरिए खुशहाल और तनाव मुक्त जीवन जीने का पाठ पढ़ाएंगे। ‘दाजी’ ने इससे पहले शुक्रवार को शाम सुखाडि़या विष्वविद्यालय के सभागार में मौजूद अभ्यासियों को ऑनलाइन ध्यान कराया। अब शनि-रविवार को सुबह 7.30 बजे ध्यान के विशेष सत्र सुविवि के सभागार में करेंगे।


पुलिस-प्रषासनिक व विभागीय अफसर रहेंगे मौजूद:
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने आदेश जारी कर अधिकारियों-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ध्यान सत्रों में मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे ही आईजी प्रफुल्ल कुमार और एसपी विकास शर्मा ने पुलिस अफसरों और पुलिस जवानों को निर्देश दिए हैं ताकि काम के बोझ के बीच ध्यान के जरिए कैसे खुशहाल और तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। ‘दाजी’ का शुक्रवार को उदयपुर आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से टल गया है। अब ‘दाजी’ शनिवार को सुबह 10.30 बजे उदयपुर आएंगे। बता दें, श्रीराम चंद्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्था का विस्तार भारत सहित 167 देशों तक फैला हुआ है। इनके उदयपुर सहित देशभर में लाखों पंजीकृत अभ्यासी हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व