कलेक्टर ने कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन की दी सीख

उदयपुर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिषद सभागार में शनिवार को राजस्व दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम, उपखंड अधिकारी सलोनी खेमका सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया।


हर प्रार्थना पत्र में होता है परिवादी का दर्द -कलेक्टर
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि हमें अपना कर्तव्य संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि आपके कार्यालय में आने वाले हर प्रार्थना पत्र में किसी व्यक्ति का दर्द होता है। ये प्रार्थना पत्र मात्र कागज का टुकड़ा नहीं है बल्कि इनमें किसी की आस एवं उम्मीद छुपी होती हैं। ऐसे में अधिकारियों का कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं सरकारी कार्य को अपना निजी कार्य समझते हुए पूरी लगन के साथ पूरा करें।

VIDEO :

कलेक्टर ने कहा कि एक अधिकारी की पहचान उसके कार्य से ही होती है एवं अच्छा कार्य करके ही आप समाज को कुछ दे सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी उनके कार्यों के साथ-साथ कुछ नवाचार भी करें। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश जैन ने किया। आयोजन में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जीतेश रावल एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल अयाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों का किया गया सम्मान
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने राजस्व दिवस के अवसर पर 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने बड़गांव उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़, कोटडा तहसीलदार मंगलाराम मीणा, सराडा नायब तहसीलदार डूंगर लाल प्रजापत, उपखंड कार्यालय खेरवाड़ा में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदन लाल डोडा, भू अभिलेख उदयपुर के भू अभिलेख निरीक्षक सोहन लाल मेघवाल, तहसील कार्यालय गोगुंदा के तहसील राजस्व लेखाकार हिमांशु सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश दशोरा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विमल कोठारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नाजिया परवीन, लसाडिया तहसील कार्यालय के पटवारी सूरज कुमार मीणा, तहसील कार्यालय कोटडा पटवारी इंदिरा कुमारी गरासिया, जिला कार्यालय के कनिष्ठ सहायक दुष्यंत नैनावत को सम्मानित किया गया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 316 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 263 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 236 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 503 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व