उदयपुर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने जिला प्रशासन चलाएगा अभियान

उदयपुर। मुख्य सचिव के निर्देशों की पालना एवं भिक्षावृत्ति मुक्त प्रदेश की दिशा में उदयपुर जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा के निर्देशन में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं के तत्वावधान में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भिक्षावृत्ति में संलग्न लोगों के पुनर्वास एवं समझाइश का कार्य होगा।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के उपनिदेशक मानधाता सिंह राणावत ने इस अभियान की क्रियान्विति को लेकर बुधवार को आयोजित सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बैठक में मौजूद अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिए।  राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के साथ अन्य प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र कुमार ने अभियान में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी शैल सिंह ने बेसहारा परिवार के संरक्षण के लिए निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने की बात कही। बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मीना शर्मा, बाल कल्याण समिति, उदयपुर के अध्यक्ष ध्रुव कुमार कवीया, नोडल अधिकारी हेमन्त खटीक सहित बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक पश्चात् उदयपुर के चेतक चौराहा एवं सुखाडिया सर्कल पर समझाइश की गई।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 192 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 140 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 192 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व