महासती शांताकंवर की डोल यात्रा में अपार जनसमूह उमड़ा देखे तस्वीरें…


उदयपुर। साधुमार्गी जैन संघ के जैन आचार्यश्री रामेश का चातुर्मास सेक्टर 4 मे था जो 8 नवम्बर को सम्पन्न हुआ । इसी 8 नवम्बर को विगत 37 दिवस से संथारा की साधना मे लीन 85 वर्षीय महासती शांताकंवर जी मसा का 8 नवम्बर को सांय 6 बजे देवलोक गमन हो गया था।
बाद में उनके पार्थिव देह को दर्शन के लिए रखा गया तथा 9 नवम्बर को प्रात 7.30 बजा सेक्टर 4 जैन स्थानक भवन से हजारो जनसमुदाय के साथ डोल यात्रा सेक्टर 3 मोक्ष धाम हेतु रवाना हुई।
पुरे मार्ग मे जय जय नंन्दा जय जय भध्धा व राम गुरु की जय जयकार , शान्ताकंवर सती की जय जय कार के साथ डोल यात्रा मोक्ष धाम की तरफ चल रही थी पुरे रास्ते जैन अजैन सभी दर्शन कर श्रद्धा से नतमस्तक होते दिखे। अपार जन समूह जिसमे उदयपुर जैन समाज के साथ साथ बडीसादडी , मंगलवाड , जयपुर ,जावरा ,भदेसर ,कानोड , गुडली , निम्बाहेडा , मुम्बई , बैगु , चितौड , कांकरोली , मावली , फातृहनगर सहित अनेक जगह से श्रद्धालु डोल यात्रा मे शामिल हुए।
शांन्ताकंवर की जय जयकार के नारो के बिच महासती के नश्वर देह को मुखाग्नी दी गई व महासती का शरीर पंचतत्व मे विलिन हो गया।
महासती के सहयोगि साध्वीयो ने जिस तरह महासती शांताकंवर की सेवा कि वह अनुकरणीय है।
गौरतलब है जैन साध्वी अपने सारे कार्य स्वयं या सहयोगी साध्वी के साथ मिलकर ही करती है सामान्य जन उनके किसी कार्य को नही कर सकता है एसे मे साथी साध्वी ने दिन रात जिस तरह साध्वी की उसकी सभी ने प्रशसा की। निश्चय ही जैन साधु साध्वी का जीवन अद्भुत होता है। महासती ने अपना जीवन एसा बनाया की उनकी मृत्यु पर महोत्सव जैसा माहोल बन गया। गुणानुवाद सभा आयोजित हुई
जैन सिद्धान्त मे व्यक्ति पुजा नही वरन गुणो की पुजा होती है। एसे में साध्वी के देह से आत्मा जाने के बाद उनके गुणो का गुणानुवाद करने को सभा आयोजित हुई। आचार्यश्री रामेश का 9 नवम्बर को सेक्टर 4 जैन स्थानक से विहार होकर सेक्टर 5 पधारना था उसके पूर्व महासती शांताकंवर के देवलोक व देह पंचतत्व विलिन होने के बाद गुणानुवाद सभा आयोजित हुई जिसमे आचार्यश्री रामेश , उपाध्याय राजेश मुनि , आदित्य मुनि सहित कइ साधु साध्वी ने अपने अहोभाव महासती के प्रति रखे। आचार्यश्री रामेश ने कहा कि महासती द्रढ निश्चयी थी उनकी प्रतीज्ञा उनकी ताकत मे आपने अन्तिम मनोरथ की दिशा मे एसा कार्य कर गई जोमे प्रैरणा देता है। जिसका आत्मविश्वास गहरा हे वही अपने निर्णय पर खरा उतरता है। अब क्या होगा का विचार आत्मविश्वासी को नही आता है। जिस उंमग से संथारा ग्रहण किया महासती उस पर खरा उतरी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करे…

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व