कलक्टर ने वॉकथॉन को हरी झंडी को दिखाई


उदयपुर। आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को अलसुबह रानी रोड स्थित राजीव गांधी पार्क वॉकथॉन का आयोजन किया गया । एसबीआई और टाइम्स ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित इस वॉकथॉन को बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और एसबीआई बैंक के महाप्रबंधक हेमंत करोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस वॉकथॉन में शहर के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विशेषकर स्कूली एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स जरूरी :
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि आपाधापी भरे इस जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। जो लोग खेलों में रुचि रखते है उनका फिटनेस का लेवल अलग ही होता है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के लिए हमें प्रतिदिन जल्दी उठना और स्पोर्ट्स में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह मैराथन बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा देगी। जी 20 सम्मेलन उदयपुर में हो  रहा है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी कोशिश है कि हम उदयपुर को और अधिक खूबसूरत बनाये। यह उदयपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है क्योंकि अगली मेजबानी का मौका बीस साल बाद ही मिल पायेगा।
वॉकथॉन राजीव गांधी पार्क से शुरू हो कर रानी रोड से देवली छोर  होकर पुनः राजीव गांधी पार्क पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व