एजुकेट गर्ल्स संस्था के 15वें स्थापना दिवस पर पहुंचे कलक्टर

उदयपुर। बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने इस साल अपना 15 वर्षों का सफर पूरा किया। इस अवसर पर संस्था ने उदयपुर में 15वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जिसमें जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। संस्था ने 2007 में राजस्थान के पाली जिले से बालिका शिक्षा की नींव रखकर कार्य शुरू किया था। संस्था वर्तमान में राजस्थान के 9 जिलों में स्कूल से वंचित बालिकाओं को चिन्हित कर उनके नामांकन, ठहराव व कौशल विकास के स्तर को बढ़ाने में सरकार और समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है।

संस्था ने स्थापना दिवस समारोह “बेमिसाल 15 साल” की थीम पर बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह में 1200 से भी अधिक टीम बालिकाओं (स्वयंसेवक), संस्था के कर्मचारी, सरकारी अधिकारियों, डोनर एवं बोर्ड सदस्यों ने जिला स्तर पर हिस्सा लिया। समारोह में बालिका शिक्षा के लिए श्रेष्ठ योगदान देने के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टीम बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लाभार्थियों ने नाट्य और समूह नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुए बालिका शिक्षा के महत्व का संदेश दर्शकों को दिया।

जिस घर में महिलाएं शिक्षित, वह घर प्रगति करता है –कलेक्टर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर तारा चंद मीणा ने कहा कि हमारे घर में माता या बहन शिक्षित होती है तो वो घर प्रगति करता है। भारत देश एक सफल लोकतंत्र देश है। देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम फील्ड पर जाते है तो हमें छात्राओं की संख्या ज्यादा दिखती है, यह सकारात्मक बदलाव है। हमारा ध्येय और उद्देश्य भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना ही है। मैं एजुकेट गर्ल्स संस्था को स्थापना दिवस की बधाई देता हूँ। कलेक्टर ने कहा कि एजुकेट गर्ल्स संस्था और हम इसी तरह साथ मिलकर काम करेंगे तो हमे और सफलता मिलेगी।

उप पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी ने कहा- बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में उदयपुर की उप पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी ने बताया कि उन्होनें कई साल पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का नारा दिया था। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य कर देश को भी सम्बल, समृद्ध बनाना है तथा जीवन में जितनी भी संघर्ष आए सभी को पार कर शिक्षा की राह पर चलने की जरूरत हैं। समाज में बालिकाओं को आगे बढ़ाकर शिक्षा के पथप्रदर्शक के रूप में कार्य करना है।

सफीना हुसैन ने संस्था के कार्यों पर डाला प्रकाश

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका और बोर्ड सदस्य सफीना हुसैन ने 15 वें स्थापना दिन की बधाई देते हुए बताया कि उदयपुर बड़ा जिला है, यहाँ 2000 से अधिक गाँव हैं और इसी वजह से यहाँ चुनौतियां भी बहुत है। हमें सरकार और प्रशासन का समर्थन मिला, इसलीए हम उदयपुर में सराहनीय कार्य कर सके। बालिका शिक्षा से गरीबी, बेरोजगारी, घरेलू हिंसा जैसे समस्याओं का हल निकाल कर बालिकाएं देश के प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।”

एजुकेट गर्ल्स के राजस्थान स्टेट लीड ब्रजेश कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों, सरकारी अधिकारियों को एजुकेट गर्ल्स पर विश्वास करने और हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि बालिकाओं की ज़िंदगी में आए बदलावों को देख कर हमें अपने काम पर गर्व होता है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व