दुकान में धमकी भरा पत्र डाल कन्हैया हत्याकांड जैसा खौफ का डर बताया, दो भाई गिरफ्तार, उदयपुर पुलिस ने खोला मामला

उदयपुर। जिले के सराड़ा पुलिस ने दुकान में धमकी भरा पत्र डालने के मामले में दो भाई को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 27—28 दिसम्बर की रात को गोविन्द पटेल निवासी झाडोड सराडा की खाद बीज की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव कर उसकी दुकान में धमकी भरा पत्र डाला। जिसमें गोविन्द पटेल को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकाण्ड की तरह जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मामले की रिपोर्ट में गोविन्द पटेल ने अपने पडोसी और रिश्तेदार देवीलाल पटेल पर शंका जाहिर की थी। गोविन्द पटेल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये थे। जिस पर मुकेश कुमार सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व राजेन्द्रसिंह जैन पुलिस उप अधीक्षक, सराडा के सुपरविजन में प्रवीणसिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, सराडा मय टीम द्वारा आसूचना संकलित कर एवं तकनीकी सहायता से अनुसंधान किया गया तो सामने आया कि गोविन्द और देवीलाल आपस में चाचा ताउ के भाई है। देवीलाल की झाडोल में पुरानी खाद बीज की दुकान है और गोविन्द पटेल ने भी पास में ही करीब 20-25 दिन पहले खाद बीज एवं सरस डेयरी प्रोडक्ट की दुकान खोल ली। जिससे देवीलाल को दुकान में घाटा होने लगा। जिसे लेकर देवीलाल और गोविन्द में पहले कहासुनी हुई थी। इसके अलावा खेत पर सिंचाई के पानी को लेकर भी गोविन्द पटेल और देवीलाल के पिता धुलजी के बीच कहासुनी हुई थी। जिस कारण इनके द्वारा गोविन्द को डराने के लिए ऐसी धमकी दी गई। जिस पर देवीलाल व उसके भाई को डिटेन कर पूछताछ की गयी तो उन्होनें बताया कि गोविन्द को सबक सिखाने व दुकान खाली करवाकर भगा देने के लिए दोनो भाईयों ने प्लान बनाया कि रात को गोविन्द पटेल की दुकान पर पत्थर फेंकेगे व उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह गोविन्द पटेल को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी समुदाय विशेष के व्यक्ति के नाम से खत लिखकर इसकी दुकान में डाल देंगे। जिससे गोविन्द पटेल मार डालने की धमकी से डरकर मौत का खौफ पैदा होने से दुकान खाली कर यहां से भाग जायेगा।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि योजना के मुताबिक जितेन्द्र उदयपुर से एक कार से अपने दो साथियों को लेकर 27 व 28 की मध्य रात्री को करीबन 1.30-1.45 बजे झाडोल पंहुचे। पहले जितेन्द्र ने धमकी भरा पत्र दुकान में डाल दिया तथा फिर तीनों ने रोड़ पर पडे पत्थर व ईंट दूकान के दरवाजे पर फेंक कर मारने शुरू कर दिये। उस समय गोविन्द तथा उसकी पत्नी दोनों उठकर दुकान की छत पर आ गये और कौन हैं, कौन हैं चिल्लाने लगे। जिस पर तीनों वहां से भाग गये। दुकान पर पथराव करने एवं धमकी भरा पत्र डाल गोविन्द पटेल के साथ साथ पूरे समाज में कन्हैयालाल हत्याकाण्ड का हवाला दे खौफ पैदा करने के जुर्म में देवीलाल व जितेन्द्र को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है एवं शेष मुल्जिमों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम में प्रवीण सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, जीवतराम, प्रतापसिंह, हिम्मतसिंह, मांगीलाल, हितपालसिंह शामिल थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 249 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 155 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 122 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 100 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 154 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 339 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व