आसपास

पेपर लीक मामले में फरार 2 आरोपियों पर 25-25 हजार का पुरस्कार

पेपर लीक मामले में फरार 2 आरोपियों पर 25-25 हजार का पुरस्कार

उदयपुर। पेपर लीक मामले में फरार 2 आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया। आरोपी भूपेन्द्र सारण निवासी परावा व सुरेश ढाका निवासी गंगगासरा पोस्ट अचलपुर जालोर पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992, धारा 3, 6, 9/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022, पुलिस थाना बेकरिया जिला उदयपुर में दर्ज है।

दोनो आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। उक्त दोनो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आस-पास के जिलों/राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई परन्तु फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नही चला है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अतिरिक्त महानिदेशक, अपराध शाखा, राजस्थान द्वारा सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में पेपर लीक मामले में उक्त दोनो आरोपियों पर 25000 रूपये का पृथक पृथक पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस ने कहा कि जो कोई भी उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या गिरफ्तारी करवाने के लिए सही सुचना देगा, उसे निर्देशानुसार प्रत्येक आरोपी का नगद 25000 रूपये का पृथक-पृथक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

About Author

Amolak News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *