तेज रफ्तार बाइक चलाने पर टोका, युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। पिछले दिनों तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर युवकों को टोकने पर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा के निर्देषानुसारश्री मुकेश कुमार अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में श्री सुरेन्द्र सिंह थानाधिकारी कल्याणपुर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर आरोपियों भैरूलाल मीणा, धुलीलाल व दोनो की पत्नीया तथा देवीलाल उर्फ देवा मीणा को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में आरोपीगण ने बताया कि गुमानपुरा कच्चे रास्ते से होकर अपने गॉव जा रहे थे तो रास्ते में मृतक कालुलाल कि दुकान के आगे राहुल नाम के लडके ने तेज गाडी चलाने को लेकर टोका जिस कारण से हमारा राहुल ओर उसके परिवार के लोगो से आपस में मारपीट हो गई मारपीट में मृतक कालु लाल को चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

ये है घटना
उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना में ​दी रिपोर्ट के अनुसार 21.01.2023 को कालूलाल दूकान पर बैठा था। उस समय धुला व भेरूलाल व दोनों की पत्नीयां एवं देवीलाल उर्फ देवा मोटर साइकिलो पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे तब वहा बैठे राहुल ने उन्हे तेज मोटरसाईकल नहीं चलाने के लिए कहा तो सभी ने राहुल के साथ मारपीट की व दुकान पर बैठे कालूलाल पर भी हमला कर दिया। जिसे चिकित्सालय ले जा रहे थे तब बीच रास्ते में ही कालुलाल की मृत्यु हो गई।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व