श्री दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में होंगे विविध आयोजन

उदयपुर। शहर के रानीरोड स्थित चित्रकूट धाम में श्री दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के महोत्सव की तैयारी के लिए रामभक्त उपासक मंडल की बैठक हुई। मंडल के प्रवीण शर्मा ने बताया कि 22 मार्च से ही अखंड रामचरितमानस पाठ अनुष्ठान चल रहा है जो कि रामनवमी तक निरंतर चलेगा। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रामनवमी के दिन राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और रामनवमी से निरंतर अखंड हनुमान चालीसा का परायण प्रारम्भ किया कर जाएगा।

4 अप्रेल 2023 से रामचरितमानस का हवनात्मक पाठ प्रारम्भ होगा तथा प्रत्येक चौपाई पर आहुति दी जाएगी। तत्पश्चात अवधेशानंद जी महाराज, सूरजकुंड के सानिध्य में 4 अरब राम नाम परिक्रमा शुरू की जाएगी। संत महंत प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। पांच अप्रेल को 5.4.2023को राजकीय प्रज्ञा चक्षु विद्यालय के अंध एवं मूक बधिर बच्चो को भोजन मंदिर परिसर में करवाया जाएगा। 5 अप्रेल से 1008 हनुमान चालीसा का हवनात्मक पाठ होगा जिसका समापन 6 अप्रेल को होगा।

बैठक में बंशीलाल जी, राजीव बेलानी, तक्षशिला दीदी, डॉ देवेन्द्र श्रीमाली, रोमित, ओम प्रकाश बारबर, जय सरदार एवं अन्य मंडल सदस्य उपस्थित थे। 

हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह हनुमानजी का दुग्धाभिषेक एवं तेलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात आशा धाम आश्रम में भोजन वितरित किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव की संध्या पर छप्पन भोग और भक्तों द्वारा 1008 दीपको से हनुमानजी की आरती होगी एवं विख्यात कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री खड़गदा के श्रीमुख से कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान  करीब 5000 श्रद्धालुओं एवं भक्तो को प्रसादी ग्रहण करवाई जाएगी।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 316 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 265 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 238 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 503 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व