राजस्थान निर्माण के इतिहास में महाराणा भूपाल सिंह  की महत्ती भूमिका रही : प्रो.माथुर

उदयपुर। महाराणा भूपाल सिंह ने अपने गौरवशाली वंश परंपरा का पालन करते हुए राजस्थान निर्माण के इतिहास में मेवाड़ के गौरव को और बढ़ाया है।

उक्त विचार मेवाड़ इतिहास परिषद के अध्यक्ष इतिहासकार प्रो.गिरीश नाथ माथुर ने मेवाड़ इतिहास परिषद द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित “राजस्थान निर्माण में मेवाड़ की भूमिका” विषयक ऑनलाइन संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। डॉ. माथुर ने कहा कि उस समय की परिस्थिति में राजस्थान निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपनी रीयासत सौंपकर मेवाड़ को राजस्थान में विलय करा महाराणा भूपाल सिंह ने दूरदर्शिता की मिसाल स्थापित की।

मुख्य अतिथि ग्लोबल हिस्ट्री फोर्म के अध्यक्ष इतिहासकार डॉ. जी.एल.मेनारिया ने मेवाड़ के राजस्थान में विलय पर महाराणा भूपाल सिंह की ख्याति राष्ट्र भर में होना बताया।

परिषद के महासचिव डॉ.मनोज भटनागर ने कहा कि मेवाड़ क्षेत्र के राजस्थान में विलय होने पर राजस्थान की पहचान भारत के अन्य राज्यों से अलग हो गई हैं क्योंकि मेवाड़ त्याग,तपस्या, बलिदान,प्रेम व शौर्य और स्वतंत्रता की तपोभूमि है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री गौरीशंकर भटनागर,राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र माथुर, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु भटनागर, डॉ.कैलाश जोशी, डॉ अजय मोची, सनी माथुर ,अनुराधा माथुर ने राजस्थान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी संयोजन शिरीष नाथ माथुर ने सरकार द्वारा राजस्थान के विस्तार एवं विकास के क्रम में हाल ही में 19 जिले एवं 3 संभाग के निर्माण को ऐतिहासिक व अनुकरणीय कार्य बताया ।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 248 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 152 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 117 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 99 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 152 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 337 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व