भींडर के पूर्व प्रधान व सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सिंघवी का निधन

उदयपुर। भींडर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान निर्भय सिंह सिंघवी का गुरुवार तडक़े निधन हो गया। 91 वर्षीय सिंघवी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से आते थे और वे वरिष्ठ नेता थे। वे लम्बे समय तक दरोली में सरपंच के साथ ही भींडर पंचायत समिति में प्रधान रहे। वे दो बार उदयपुर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उदयपुर देहात कांग्रेस के महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, उप प्रधान सहित कई पदों पर रह चुके है। सिंघवी का अंतिम संस्कार गुरुवार को उदयपुर के आयड़ स्थित मोक्षधाम पर किया गया जिसमें शहर व वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  सिंघवी अपने पीछे अपने पुत्र निर्मल सिंघवी, रमेश सिंघवी, गजेन्द्र सिंघवी, सुशील सिंघवी, अनिल सिंघवी, पुत्री आशा कुणावत सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 372 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 270 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 204 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 263 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 454 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व