उदयपुर के फुरकान खान को पंजाब व तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया सम्मानित

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के पूर्व निदेशक तथा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के निदेशक उदयपुर निवासी फुरकान खान को पंजाब के राज्यपाल, चंडीगढ़ के प्रशासक और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला के चेयरमैन बनवारी लाल पुरोहित एवं तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

हाल ही में श्रीनगर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘वितस्ता’ के समापन समारोह में दोनों राज्यपाल ने फुरकान खान को यह सम्मान प्रदान किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

समारोह के मुख्य अतिथि बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम उस कालखंड में जी रहे हैं, जिसमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे गौरवशाली समय में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में देश की विभिन्न संस्कृतियों का मिलन हो रहा है। उन्होंने वितस्ता के सफल आयोजन के लिए खान को बधाई दी।

गेस्ट ऑफ ऑनर तमिलनाडु के गवर्नर श्री आरएन रवि ने कहा कि वितस्ता ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में एक अनूठा आयोजन है। मुझे इस बात का अपार हर्ष है कि इसके पहले एडिशन का जब तमिलनाडु में आयोजन हुआ, तब भी मैं उसमें शामिल हुआ और आज यहां श्रीनगर में इसके समापन में भी मैं मौजूद हूं। उन्होंने इस सफल आयोजन के प्रयासों के लिए निदेशक खान की सराहना की।

इस दौरान मेगा आयोजन की सफलता के लिए जम्मू कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार मेहता, जम्मू कश्मीर के पर्यटन और सांस्कृतिक सचिव आबिद राशिद, एसकेआईसीसी के निदेशक जावेद बख्शी, नॉलेज पार्टनर सिद्धार्थ काक, साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवास राव, जम्मू कश्मीर की आर्ट, कल्चर और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह मन्हास तथा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के निदेशक फुरकान खान को दोनों राज्यपालों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के अंत में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के डायरेक्टर फुरकान खान ने मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर के साथ ही ‘वितस्ता‘ के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व