कलक्टर पोसवाल ने संडे को देखे स्मार्ट सिटी के काम

उदयपुर। उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल रविवार को एक्शन मोड में दिखे। रविवार अवकाश के बावजूद जिला कलक्टर पोसवाल ने सुबह से दोपहर तक निरंतर शहर का भ्रमण पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूर्ण हुए एवं वर्तमान में जारी विभिन्न विकास कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

वेस्ट मैनेजमेंट, सिवरेज, हेरिटेज संरक्षण सहित विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन

जिला कलक्टर सर्वप्रथम कुम्हारों का भट्टा स्थित कचरा संग्रहण ट्रांसफर स्टेशन पहुंचे। यहाँ उन्होंने कचरा प्राप्त करने और उसे वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने की प्रक्रिया को देखा। स्मार्ट सिटी सीईओ अपर्णा गुप्ता ने उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके बाद वे इंदिरा नगर कच्ची बस्ती में सिवरेज के कार्यों को देखने पहुंच गए। यहां तकनीकी कर्मचारियों ने उनसे सिवरेज के कार्य की जानकारी दी और घरों से वेस्ट निकलने और सिवरेज लाइन में मिल कर आगे निस्तारित होने की प्रोसेस का मौके पर ही प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद कलक्टर गोवर्धन सागर पहुंचे जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए गए लिंक रोड के कार्य का अवलोकन किया, साथ ही पार्क की व्यवस्थाओं को देखा। यहाँ निरीक्षण के बाद कलक्टर सीधे किशन पोल पहुंचे जहां हेरिटेज संरक्षण को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कार्य एवं फोर्ट वॉल पुनरुद्धार कार्यों को देख सराहना की।

जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करते हुए।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में देखी पेयजल सप्लाई व्यवस्था

जिला कलक्टर निरीक्षण के दौरान माछला मगरा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। यहाँ एलएनटी के कार्मिकों द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट एवं सप्लाई प्रक्रिया की जानकारी कलक्टर को दी गई। कलक्टर ने भी प्री-क्लोरीनेशन, क्लोरीनेशन, स्लज थिकनिंग, बैकवॉटर हैंडलिंग आदि को लेकर समीक्षा की। इसके पश्चात उन्हे एलएनटी की टीम ने प्लांट का विजिट कराया और यहाँ संपादित हो रहे कार्यों की जानकारी दी। नगर निगम के एसई मुकेश पुजारी ने उन्हें बताया कि यहाँ से वॉल सिटी में पेयजल सप्लाई हो रही है। कलक्टर ने शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से विस्तार में चर्चा भी की। अंत में कलक्टर आरएमबी कॉलेज के सामने निर्मित गुलाब बाग पार्किंग को देखने पहुंचे और दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ अपर्णा गुप्ता, एसीईओ प्रदीप सिंह सांगावत, निगम एसई मुकेश पुजारी सहित निगम एवं स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व