भाग्य दोषी नहीं, कर्मों का भुगतानः डा. प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा परिसर में त्रिदिवसीय  ‘अपनों से अपनी बात’  कार्यक्रम के समापन पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि लोग प्रायः भाग्य को दोष देते हैं, जब कि वे अपने कर्मों का फल भोग रहे होते हैं। जीवन में जो भी घटित हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी जब व्यक्ति अपने पर लेने लगेगा, सफलता तभी से उसके द्वार पर दस्तक देना शुरू कर देगी।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं से साक्षात्कार कर अपनी कमियों को पहचाने और ध्यान लगाकर उन्हें दूर करें। जीवन में बदलाव के लिए यह बहुत जरुरी है। कार्यक्रम में निःशुल्क सर्जरी, कृत्रिम हाथ-पैर व लगवाने के लिए विभिन्न प्रांतों से आए दिव्यांगजन व उनके परिजनों ने भी अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं साझा की।

अग्रवाल ने कहा कि नर में  नारायण के सहज दर्शन के लिए सेवा का पथ सबसे सरल है। घर से निकलते वक्त संकल्प करें कि अपने दैनन्दिन कार्य के साथ दूसरों की सेवा का भी कोई एक कार्य जरूर करेंगे। धन या पद से मानव बड़ा नहीं होता। जिसने क्रोध, हिंसा, अहंकार का त्याग कर वाणी में संयम और व्यवहार में प्रेम को अपना लिया वही मानव है। कार्यक्रम का संस्कार चैनल से देश भर में प्रसारण किया गया। 

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व