अब फ्रेंच भाषा उदयपुर में ही सीख सकेंगे, फ्रांस के राजदूत डॉ. माथू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने की शुरूआत

उदयपुर. उदयपुर संभाग बच्चे, किशोर, वयस्क और पेशेवर कामगार लोग अब फ्रेंच भाषा उदयपुर में ही सीख सकेंगे। इसकी विधिवत शुरूआत शुक्रवार को सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल परिसर में भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथू और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की।
यह फ्रेंच भाषा के यह डिप्लोमा कोर्सेज फ्रांस-भारत सरकार द्वारा संचालित एलायंस फ्रांसेज के तहत कराया जाएगा। राजदूत माथू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बताया कि एलायंस फ्रांसेज का उद्देश्य फ्रेंच भाषा को बढ़ावा देना, फ्रांस और भारत की कला-संस्कृति का आदान-प्रदान करना, भारतीयों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
भारत में एलायंस फ्रांसेज का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है और इसी कड़ी में उदयपुर में इसका आगाज किया गया है। उदयपुर के इस फ्रेंच भाषा केंद्र में फ्रेंच लाइब्रेरी ऑनलाइन-ऑफलाइन संचालित होगी।
विभिन्न अवसरों पर फ्रेंच भाषा सीखने वाले भारतीयों और फ्रेंच भाषा सिखाने वाले प्रशिक्षकों के बीच कला-संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक-रचनात्मक कार्यक्रम भी होंगे। फ्रेंच भाषा सीखने वाले भारतीयों को एलायंस फ्रांसेज की ओर से विभिन्न स्तरीय फ्रेंच भाषा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। फ्रांस में नौकरी प्राप्त करने के लिए फ्रेंच भाषा के ज्ञान और डेल्फ सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में आईआईएम उदयपुर के निदेशक अशोक बनर्जी, आरएससीईआरटी निदेशक कविता पाठक, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत,पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केके दवे, सर पदमपत सिंघानिया विवि के कुलपति प्रो. पृथ्वी यादव, गीतांजलि इंस्टीट्यूट एंड टेक्निकल स्टडीज के निदेशक प्रो. एनएस राठौड़, एलायंस फ्रांसेज में राजस्थान के उपाध्यक्ष और एमएमपीएस के चीफ एजुकेशन आफिसर संजय दत्ता, सीपीएस-रॉकवुड स्कूल की चेयरपर्सन अलका शर्मा, एमडीएस के निदेशक शैलेंद्र सोमानी, सेंट एंथोनीज प्रिंसिपल विलियम डिसूजा, नीरज मोदी स्कूल की निदेशक साक्षी सोजतिया आदि की विशेष मौजूदगी रही।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व