उदयपुर के चौगान मंदिर में ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिविर शुरू

उदयपुर। श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की ओर से मंगलवार को सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिविर का शुभारंभ चौगान मंदिर उपाश्रय में हुआ।
श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक ग्रुप की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रतिदिन परम पूजनीय कीर्ति रेखा श्रीजी, मयूर रेखा श्रीजी, भक्ति रेखा श्रीजी, गंभीर रेखा श्रीजी, विनय रेखा श्रीजी, अर्हद रेखा श्रीजी एवं दर्शरखा श्रीजी के सानिध्य अलग अलग विषयों पर धार्मिक ज्ञान दिया जा रहा है। साथ ही गहुली, प्रभु आंगी, स्नात्र पूजा, रंगोली, स्तवन, सज्जाय, मंच संचालन आदि का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ गुरु वंदन और नवकार मंत्र जाप से हुआ तत्पश्चात श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गलूंडिया ने शब्दों द्वारा सभी का स्वागत करते हुए शिविर के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। संरक्षिका साधना बाबेल ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन पूजा के प्रकार ही अंग पूजा, अग्र पूजा एवम भाव पूजा,परमात्मा की स्पर्शना,कल्पवृक्ष के प्रकार आदि विषयों पर धार्मिक ज्ञान दिया गया एवम आरती, मंगल दीवा नई राग में सिखाई गई।

उसके पश्चात जैन जन गण मन द्वारा इसका समापन हुआ। शिविर में 80 मेंबर्स ने भाग लिया। खूबसूरत गहुली पुष्पा पोरवाल द्वारा बनाई गई एवम संचालन मंजू भानावत द्वारा ज्ञापित किया गया। धन्यवाद सचिव मधु मारू ने ज्ञापित किया। प्रार्थना सुमन डामर एवं ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 413 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 315 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व