CA परीक्षा में उतीर्ण नए स्पेशल 75 चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस का किया सम्मान  

उदयपुर। भारतीय सीए संस्थान, उदयपुर की ओर से रविवार को चार्टर्ड एकाउन्टेेन्टस परीक्षा में उतीर्ण नए स्पेशल 75 चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस का सम्मान समारोह हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित हुआ।
उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए रौनक जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया थे। कटारिया ने सभी नवीन सीए को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और उनसे आव्हान किया कि राष्ट्र निर्माण, देशहित में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहभागी बने।  उन्होने कहा कि आपके हस्ताक्षर के विश्वास पर देश की अर्थव्यवस्था टिकी है और आप पूरी पारदर्शिता से कार्य कर विकास के पहिये को गतिमान करने में अपना अमूल्य योगदान  देवें। सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत शाखा अध्यक्ष सीए रौनक जैन ने किया। विशिष्ठ अतिथि सीए प्रकाश माहेश्वरी, सीईओ कॉरपोरेट अॅफेयर्स, आरएसडब्ल्यूएम ने जीवन में सफलता के सात सूत्र बताये और समय प्रबंधन की महत्वता पर प्रकाश डाला।
सीकासा अध्यक्ष सीए हितेश भदादा ने नए सीए के उज्जवल भविष्य की कामना की। निवर्तमान अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने बताया कि भारत के संविधान निर्माण से पूर्व 1 जुलाई 1949 को भारतीय सीए संस्थान की स्थापना हुई और अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में राष्ट्र की सेवा करने हेतु 20446 नवीन सीए बने है और उदयपुर शहर ने इस बार 75 से अधिक सीए बनाकर इतिहास रचाया है।
शाखा सचिव सीए प्रतिभा जैन ने बताया कि इस समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सीए इन्टरमीडिएट में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले पंाच होनहार विधार्थियों का भी सम्मान हुआ और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। समारोह का सफल संचालन शाखा उपाध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीश कोठारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व