उदयपुर-अहमदाबाद के बीच नई वंदे भारत, उदयपुर से दक्षिण भारत रेल कनेक्टिविटी हो, कटारिया ने रेलमंत्री से कहा

उदयपुर. असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देश के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल कटारिया और गृहमंत्री शाह के बीच असम के बाढ़ प्रभावितों की यथासंभव मदद करने पर मंथन हुआ।
राज्यपाल कटारिया ने गृहमंत्री शाह का उग्रवादी संगठनों से समझौते के बाद असम में बहाल हुई शांति के लिए भी आभार व्यक्त किया। कटारिया ने बताया कि असम के निवासी अब कारोबार की तरफ बढ़ रहे हैं। कटारिया ने गृहमंत्री शाह से असम सीमा विवाद को भी सुलझाने का आग्रह किया, जिस पर गृहमंत्री शाह ने सकारात्मक रुख अपने की बात कही और कानून व्यवस्था लगातार बहाल बनाए रखने का आश्वासन प्रदान किया।
गृहमंत्री शाह से राज्यपाल कटारिया की राजस्थान की वर्तमान राजनीति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


राज्यपाल कटारिया ने मंगलवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भी दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल कटारिया ने रेलमंत्री वैष्णव से उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन का समय बदला जाए। यह ट्रेन उदयपुर से जयपुर के लिए सुबह 5 बजे और जयपुर से उदयपुर के लिए शाम 5 बजे रवाना होगी तो लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। लोग सुबह जयपुर जाकर अपने काम निपटाकर शाम को उदयपुर वापस लौट सकेंगे। इससे यात्रीभार भी बढ़ेगा। रेलवे का मुनाफा भी बढ़ेगा। अभी यह ट्रेन उदयपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होती है और दोपहर 2:10 बजे जयपुर पहुंचाती है। वहीं जयपुर से दोपहर 3:45 बजे रवाना होती है और रात 10:08 बजे उदयपुर पहुंचाती है।
राज्यपाल कटारिया ने रेल मंत्री वैष्णव से उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दिलाने की भी मांग की है। कटारिया ने कहा कि उदयपुर-अहमदाबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने से उदयपुर का पर्यटन भी गति पकड़ेगा। गुजरात से मेवाड़ आने वाले कारोबारियों, विद्यार्थियों व अन्य लोगों का भी आवागमन सुलभ रहेगा।
कटारिया ने उदयपुर की दक्षिण भारत से भी रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की है। कटारिया ने कहा कि उदयपुर से बड़ी संख्या में कामगार और विद्यार्थी दक्षिण भारत के प्रदेशों में जाते हैं। रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यपाल कटारिया को दोनों ही मांगों को अमल में लाने का विश्वास दिलाया है।

उदयपुर शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया ने बताया कि राज्यपाल कटारिया ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी गर्मजोशी से मुलाकात कर असम और मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल कटारिया का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर काफी मंथन हुआ। इसके बाद राज्यपाल कटारिया ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। स्पीकर बिड़ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राज्यपाल कटारिया से विविध विषयों पर चर्चा हुई।

कटारिया इनसे मिले, देखे तस्वीरों में…

Related Posts

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राहुल सामरजयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित…

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान में पिछले दिनों चर्चा में आए एक सरकारी डॉक्टर अशोक शर्मा जहां से एपीओ हुए वहीं पर उसी कुर्सी पर बैठ गए। वे कोर्ट…

You Missed

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 11 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

  • February 9, 2026
  • 40 views
राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

  • February 9, 2026
  • 23 views
स्वर्णिम इतिहास रचने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रोज विजेताओं का उदयपुर में सम्मान

थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

  • February 9, 2026
  • 22 views
थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर को विदाई, तबादले पर घोड़े पर बिठाकर डीजे के साथ निकाला जुलूस

वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

  • February 3, 2026
  • 48 views
वर्ल्ड कैंसर डे पर फतहसागर पर कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

  • February 3, 2026
  • 45 views
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट