उदयपुर से झाड़ोल होते हुए ईडर,गुजरात तक नेशनल हाईवे 58 का काम पूरा

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि उदयपुर से झाड़ोल होते हुए ईडर, गुजरात तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 का राजस्थान प्रदेश की सीमा में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग पर भूस्खलन से प्रभावित 3.8 किलोमीटर कार्य शेष था। उक्त बचे हुए कार्य के लिए 3.14 करोड़ रुपए की राशि कुछ दिनों पूर्व जुलाई माह में ही स्वीकृत कर दी गई थी। कुछ ही समय में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
सांसद डॉ. रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से यह जानकारी दी गई। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि राजस्थान में कुंडाल से झाड़ोल तक तक के 58.03 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 370.30 करोड़ रुपए की लागत से पेवर शोल्डर सहित टू लेन का उन्नयन होना था। इसमें 3.8 किलोमीटर भूस्खलन प्रभावित खंड को छोड़कर काम पूरा हो गया।

इसी तरह झाड़ोल से अंबहा हेली के 59.7 किलोमीटर तक के पेवड शोल्डर सहित टू लेन का उन्नयन का कार्य 341.79 करोड़ रुपए की लागत से होना था। इस परियोजना का गुजरात राजस्थान सीमा से गुजरात राज्य में विजयनगर – अंतर सुबा – मथासुरचोकड़ी तक की 56.11 किलोमीटर लंबी सड़क का पेवड शोल्डर सहित टू लेन की सिंगल व डबल लेन सड़क का उन्नयन कार्य 699.19 करोड़ की लागत से होना है। इस कार्य की निविदा प्रक्रियाधीन है।
इस परियोजना हेतु अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजे के संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि उक्त कार्य के लिए कुंडाल झाड़ोल अंभा बेली में में झाड़ोल क्षेत्र के लिए 80.56 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसमें से 55.56 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं। इसी तरह गिर्वा क्षेत्र के लिए 50.45 करोड़ स्वीकृत हुए थे, उनमें से 44.01 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 296 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 187 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 151 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व