उदयपुर के हितार्थ सोलंकी का अंडर 16 राजस्थान क्रिकेट टीम में चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) उदयपुर की कक्षा दसवीं के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हितार्थ सोलंकी का चयन उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अंडर 16 वर्ग में राजस्थान राज्य टीम में किया गया है।

क्रिकेट प्रशिक्षक शुभम परिहार ने बताया कि बाल्यकाल से ही क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव रखने वाले हितार्थ ने सर्वप्रथम अन्तर्जिला प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन कर उदयपुर टीम में अपनी जगह बनाई। इसके बाद चैंलेंजर ट्रॉफी में 8 टीमों के बीच हुए मैचों में 92, 103 धुंआधार रन बनाते हुए जीत हासिल की।

उसके बाद 27 नवंबर से । दिसंबर तक प्रशिक्षण कैंप में अपने कौशल को समृद्ध बनाया तत्पश्चात आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 6 दिसंबर से विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच होंगे, जिसमें हितार्थ टीम राजस्थान की ओर से चयनित 21 खिलाड़ियों की टीम में खेलेगा।

राजस्थान टीम में उदयपुर शहर से यह पहला और एकमात्र खिलाड़ी है, जिसको यह उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने हितार्थ की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि उसने अपनी उपलब्धि से विद्यालय को ही नहीं पूरे राज्यों को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने क्रिकेट प्रशिक्षक शुभम परिहार को सफलता का श्रेय देते हुए हितार्थ व उसके अभिभावक को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य श्री संजय नरवरिया एवं उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने उसकी निष्ठा व लगन की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ी व परिजनों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 431 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 318 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 266 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 238 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 331 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 504 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व