450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्ड़र चाहते है तो यह काम जरूर कराए

उदयपुर। एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्ड़र के लिए एलपीजी आईडी मैपिंग की अवधि 10 दिसंबर तक व ई-केवाईसी की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार रसोई गैस सिलेण्ड़र योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी उपभोक्ता जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है, उन समस्त एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्ड़र उपलब्ध करवाया जाना है। सभी वंचित उपभोक्ता अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से समस्त सदस्यों के आधार नम्बर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम, समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग अवश्य कराएं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटा दिया जाएगा।

वर्तमान में जिले में गिव-अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा के अपात्र लाभार्थियों विशेषकर आयकर दाता, राज्यकर्मी व चारपहिया वाहन धारकों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ त्यागने का अभियान 31 मई तक चलेगा। 31 मई के बाद इन श्रेणियों के अपात्र परिवार के चिन्हीकरण के लिए सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें अपात्र पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व