परशुराम महादेव दर्शन ले जा रही बस पलटी, तीन स्कूली छात्राओं की मौत

पाली, राजसमंद। पाली जिले के देसूरी की नाल में रविवार को स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई। बस में सवार बच्चे स्कूल की तरफ से पिकनिक जा रहे थे।
हादसा राजसमंद और पाली जिले की सीमा में चारभुजा के पास देसूरी नाल में हुआ। घायल बच्चों का राजसमंद जिले केआमेट और चारभुजा उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार केिया जा रहा है।


आमेट के राछेटी पंचायत के माणकदेह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी रविवार को सुबह बस के माध्यम से पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए। रवानगी के एक घंटे के बाद ही बस चारभुजा स्थित देसूरी नाल पहुंची। वहां पर मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ये राजसमंद के आमेट से परशुराम महादेव दर्शन करने जा रहे थे।


सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को आमेट और चारभुजा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहां पर घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे है। घायलों के अनुसार बस में 50 से अधिक बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे में 14 साल की ललिता, मानक देह और आरती की मौत हो गई।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 279 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 172 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व