उदयपुर को रामसर साइट में नामांकित करने के लिए भेजा प्रस्ताव

उदयपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उदयपुर को रामसर साइट के रूप में नामांकित कराने के लिए रामसर सचिवालय को प्रस्ताव भेज रखे हैं। वहीं नगर निगम उदयपुर की ओर से झीलों के प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं।
यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के संसद में पूछे गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में दी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी) द्वारा राष्ट्रीय जलीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण योजना (एनपीसीए) स्कीम के तहत राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। मंत्रालय ने देश भर में आर्द्रभूमियों के संरक्षण और प्रबंधन हेतु विनियामक ढांचे के रूप में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 अधिसूचित किया है ताकि आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिकी विशेषताओं को संरक्षित, प्रबंधित और अनुरक्षित किया जा सके। उक्त नियमों द्वारा अन्य बातों के साथ-साथ, ठोस अपशिष्ट की डंपिंग, उद्योगों, शहरों, कस्बों, गांवों और अन्य मानव बस्तियों से अनुपचारित अपशिष्ट और बर्हिस्राव के निस्सरण जैसी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है। इसके अलावा, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वैच्छिक आर्द्रभूमि शहर प्रत्यायन योजना के तहत आर्द्रभूमि शहर प्रत्यायन हेतु रामसर सचिवालय को भारत के उदयपुर, राजस्थान के नामांकन का प्रस्ताव भेजा है।
राजस्थान राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम, उदयपुर द्वारा झील के संरक्षण और जल प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उदयपुर शहर में 202.77 किमी. की सीवर लाइन बिछाई गई है। अपशिष्ट जल के शोधन के लिए 40 एमएलडी क्षमता वाले 03 मलजल शोधन संयंत्रों का निर्माण किया गया है और झीलों में अपशिष्ट जल को बहने से रोकने के लिए पिछोला झील के आसपास 7 पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व