उदयपुर के 33 गांव नगर निगम सीमा में आए, विधायक ताराचंद जैन बोले अब बदलेगी सूरत

उदयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर नगर निगम क्षेत्र के विस्तार करते हुए उदयपुर शहर के आस-पास की 17 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया है। इन 17 पंचायतों के 33 गांव भी नगर निगम में शामिल किए है। शहर की आस-पास की पंचायतों को नगर निगम में शामिल करवाने के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन लम्बे समय से प्रयासरत थे।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि लम्बे समय से उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के विस्तार का का प्रयास किया जा रहा था और जिला प्रशासन ने निगम के क्षेत्र के विस्तार के लिए उदयपुर शहर सटी आस-पास की 17 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव बनाकर भिजवाया था। जिसके बाद सरकार ने इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर 17 ग्राम पंचायतों को निगम क्षेत्र में शामिल करते हुए इन पंचायतों के 33 गांवों को निगम में शामिल किया है। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने इन पंचायतो को निगम क्षेत्र में शामिल करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। विधायक जैन ने कहा कि इन पंचायतों को निगम क्षेत्र में शामिल करने से इन पंचायत में मूल भूत सुविधाओं का विस्तार होगा और इन पंचायतों में बड़े विकास के काम अब आसानी से हो पाएंगे।

इन पंचायतों व गांवों को किया निगम में शामिल
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत बड़गांव का राजस्व ग्राम बडगांव, ग्राम पंचायत बड़ी का राजस्व ग्राम हवाला कलां, हवाला खुर्द, ग्राम पंचायत बेदला का राजस्व ग्राम वेदला, बेदला खुर्द, ग्राम पंचायत भुवाणा का राजस्व ग्राम भुवाणा, रूपनगर, ग्राम पंचायत सापेटिया का राजस्व ग्राम सापेटिया, सुखेर ग्राम पंचायत, शोभागपुरा का राजस्व ग्राम शोभागपुरा, रेवारियों का गुड़ा, रघुनाथपुरा, ग्राम पंचायत सीसारमा का राजस्व ग्राम सीसारमा, ग्राम पंचायत बलिचा का राजस्व ग्राम बलिचा, ग्राम पंचायत डाकन कोटडा का राजस्व ग्राम धेाल की पाटी, ग्राम पंचायत सवीना ग्रामीण का राजस्व ग्राम सवीना खेडा, ग्राम पंचायत देवाली का राजस्व ग्राम नेला, जोगी तालाब, देवाली. ग्राम पंचायत तीतरडी का राजस्व ग्राम बिलिया, फान्दा, तीतरडी, गुखर मंगरी, ग्राम पंचायत देबारी का राजस्व ग्राम देबारी, झरणो की सराय, ग्राम पंचायत भोइयों की पंचोली का राजस्व ग्रांम धोलीमंगरी, ग्राम पंचायत बेडवास का राजस्व ग्राम बेडवास व रकमपुरा, ग्राम पंचायत कलडवास का राजस्व ग्राम कलडवास, मनवाखेडा, ग्राम पंचायत कानपुर का राजस्व ग्राम कानपुर, राजस्व ग्राम आयड ग्रामीण, राजस्व ग्राम देवाली ( फतहपुरा ) को शामिल किया है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व