महिला गाड़ी में बैठी, चार जनों ने वीडियो बनाए और 5 लाख मांगे, पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया

राजसमंद। राजसमंद जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत कांकरोली पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 दिसंबर को राजसमंद निवासी व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दी कि मेरे मोबाइल पर करीब डेढ़ माह से एक महिला नामक महिला फोन कर प्यार भरी बातें कर मिलने के लिए दबाव बना रही है।

युवती ने 30 दिसंबर को एक बजे नाथद्वारा हाईवे पर स्थित त्रिनेत्र सर्किल पर मिलने बुलाया। वहां वह महिला मेरी गाडी बैठ गई। मुझे बातों में उलझाया। इसी दौरान चार व्यक्ति गाडी के पास आए व उस औरत को अपनी पत्नी बता कर मेरे व महिला के वीडियो बनाकर मुझे धमकाया। मेरी गाड़ी में बैठकर मादडी पुलिया पर लेकर गए। जहां वीडियो व फोटो मेरे परिजनों को भेजने व सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और 5 लाख रुपएस की मांग की।

रुपए नहीं होने पर पांचों आरोपी कांकरोली छोडकर कार लूटकर ले गए। वे बार- बार फोन से रुपयों की मांग करते रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों ने पीड़ित को पांच लाख रूपए के साथ पीपरडा से आगे नाथद्वारा की तरफ से आने वाली फोरलाइन की सर्विस लाईन स्थित होटल भाग्योदय के पास सुनसान जगह बुलाया।

वह रात करीब 10.30 वहां पहुंचा। रात करीब 11 बजे एक कार में दो व्यक्ति व एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। रैकी में संतोष होने पर आरोपियों ने रूपए की मांग की। पीड़ित ने बातों में उलझाकर उसे पांच हजार और बाकी का चैक से भुगतान करने की कही। इसी बीच पीड़ित ने मौका देख पुलिस को इशारा किया।

जिस पर टीम ने आरोपियों को घेरकर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संजु कांकरोली, योगेश निवासी कांकरोली और कमलेश निवासी छापरी भीलवाडा बताया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपए नकद व 4,95000 रूपये का चैक व कार बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामेन आया कि आरोपियों द्वारा सुनीता उर्फ शालिनी निवासी उदयपुर व गिरोह के अन्य सदस्य अबालाल भीलवाडा के साथ मिलकर हनी ट्रैप योजना करना बताया।

गिरोह का मुख्य सरगना जन्नतबानु निवासी जलचक्की कांकरोली का होना बताया। गिरोह ने कांकरोली व आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले सोने-चांदी के व्यापारी, धनवान व्यक्तियों को हनी ट्रैप करने की ओर वारदातें भी कबूल की है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक छोगालाल, हैड कांस्टेबल शक्तिसिंह, जगदीशचन्द्र, पूरणसिंह, महेन्द्रसिंह, उमा, कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेन्द्र, दुर्गेश और विक्रमसिंह शामिल थे।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 85 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 69 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 190 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व