भाजपा जितना राहुल गांधी को टारगेट करेगी, राहुल उतना ही मजबूत होंगे – कचरू लाल चौधरी

उदयपुर। उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा आज जिलाधीश कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने और देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि “भारत रत्न” बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का अपमान करने के बाद भाजपा उस घृणित घटना पर शर्मिंदा होने की जगह कांग्रेस सांसदों को संसद में प्रवेश से रोक रही है और उनके साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास कर रही है। साथ ही  नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा रही है इन्हीं घटनाओं के विरोध में देश के गृहमंत्री अमित शाह का जिलाधीश कार्यालय के बाहर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा वाले नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी पर इस तरह का बेतुका आरोप लगा रहे है। श्री राहुल गांधी पर सुबह आरोप लगाए गए और शाम को FIR दर्ज कर की गई जो यह दिखाता है कि  उनके खिलाफ कितनी बड़ी साजिश के तहत ये सब किया गया।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि पूरा देश जानता है कि मोदी सरकार अडानी पर चर्चा करने से डरती है और बेवजह असल मुद्दों से देश का ध्यान भटका रही है। मोदी सरकार राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बड़ी साजिश के तहत इस तरह का व्यवहार कर रही है जिसमें सरकार, उनके चहेते अधिकारी राहुल गांधी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे है। लेकिन इस देश की जनता राहुल गांधी को पहचानती है इसीलिए भाजपा और मोदी सरकार की ये साजिश नाकाम रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस महासचिव गोपाल शर्मा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, पूर्व पार्षद मोहमद अय्यूब, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस महासचिव जय प्रकाश निमावत, डॉ कौशल नागदा, तीरथ सिंह खेरलिया, डॉ दीपक व्यास, प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ दरियाव सिंह चुंडावत, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र चौहान, निवर्तमान पार्षद शंकर चंदेल, हिदायतुल्ला, गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत, संजय मंदवानी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, हरीश शर्मा, कमल चौधरी, अमित श्रीवास्तव, गोपाल सरपटा, महेंद्र डामोर, पन्ना लाल मेघवाल, लक्ष्मी लाल सोनी, श्याम सुंदर गुर्जर, सत्यनारण टांक, मयंक ख़ेमसरा, शहजाद खान, महेश धन्नावत, राकेश खोखावत, बंसी लाल गवाड़िया, बबलू टांक, मोहसिन खान, शीला मीणा, नाजनीन, शांता प्रिंस, तरन्नुम खान, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र ओदिच्य, देवेंद्र माली सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा बताया कि फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी तदनुसार 15 फरवरी 2026 रविवार को कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगनाथ जी में महाशिवरात्रि का…

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिये जाने वाले सम्मानों के तहत् भामाशाह सम्मान, महाराणा…

You Missed

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

  • February 14, 2026
  • 52 views
कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

  • February 14, 2026
  • 32 views
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

  • February 14, 2026
  • 31 views
ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

  • February 14, 2026
  • 25 views
महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

  • February 13, 2026
  • 15 views
अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • February 13, 2026
  • 22 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान