मरीजों को वेटिंग लिस्ट से मिलेगी मुक्ति, होगी सटीक और त्वरित जांच

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। आईआईएफएल फाउंडेशन के सहयोग से लगी इस नई मशीन से मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी और सटीक व उन्नत जांच होने से समय पर उनका उपचार हो पाएगा।
उद्घाटन अवसर पर श्री कटारिया ने कहा कि, “पीड़ित मानवता की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है।” उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फाउंडेशन के इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण राजस्थान ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश के बड़े इलाके से मरीज यहां इलाज करवाने आते हैं। नई मशीन उन सभी मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।
उद्घाटन समारोह में आईआईएफएल समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष निर्मल जैन, फाउंडेशन की निदेशक मधु जैन, उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ विपिन माथुर, डॉ. कुशल गहलोत, एम बी अधीक्षक डॉ. आर. एल.सुमन, डॉ. एन. कर्दम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बेहतर होगी जांच क्षमता
डॉ विपिन माथुर ने कहा कि नई सीटी स्कैन मशीन के जुड़ने से अस्पताल की जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। पूर्व में 1995 में एमबी अस्पताल में श्री कटारिया के हाथों ही पहली बार सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हुआ था। तत्पश्चात 2006 में नई मशीन ने उसका स्थान ले लिया था। अब इस अत्याधुनिक मशीन से सटीक एवं टीवी जांच के माध्यम से अस्पताल की जांच क्षमता और भी बेहतर हो जाएगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व