उदयपुर में हुई बिजनेस सर्कल इंडिया की मीटिंग

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ऑफिशियल मीटिंग उदयपुर के रेडिसन ग्रीन होटल में सम्पन्न हुई। इस विशेष बैठक में देशभर के विभिन्न चैप्टर्स से जुड़े सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने की। मुकेश माधवानी ने अपने संबोधन में संगठन की अब तक की उपलब्धियों, प्रगति और आने वाले समय की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बीसीआई उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर सहयोग और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन “साथ बढ़ो, साथ बढ़ाओ” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और आपसी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान श्री गगन भट्ट ने “कार केयर एंड स्टूडियो” विषय पर प्रभावशाली बिजनेस प्रेजेंटेशन दिया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अत्यंत उपयोगी बताया।

नॉलेज फोरम सत्र में श्री तजेंद्र साहू ने “क्रिप्टो करेंसी” विषय पर जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने डिजिटल करेंसी की उपयोगिता, निवेश की संभावनाओं और इसके भविष्य पर प्रकाश डाला।

मीटिंग में श्री दिलीप बालचंदानी , श्री राम रतन डाड, श्री अंशुल मोगरा, और श्रीमती पूनम पालीवाल ने बीसीआई के विस्तार और मजबूत भविष्य के लिए रचनात्मक सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन बीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट श्री देवेंद्र सिंह करीर ने प्रभावशाली शैली में किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थापक श्री माधवानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीआई उद्यमिता को सशक्त बनाने और व्यवसायिक समुदाय में नई ऊर्जा लाने के लिए लगातार कार्यरत रहेगा।

इस अवसर पर विवान बंसल, वात्सल्य सोनी, आलोक गुप्ता, देवेंद्र सिंह करीर, दिलीप बलचंदानी, राम रतन दाद, देवेंद्र साहू, दिनेश चौधरी, प्रेमलता और पवन भटनागर, कैलाश, दिलीप साहू, प्रथम,रिंकी पहलवानी उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 422 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 311 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 257 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 231 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 322 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 499 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व