साध्वीवृंद के विदाई के क्षणों में उमड़ा भावनाओं का सागर

उदयपुर। चार माह के सफलतम चातुर्मास में विदाई की बेला की नजदीक आने पर श्रावक-श्राविकाओं के मन के जज्बात गीतों व विचारों के माध्यम से सामने आए। साध्वी जयदर्शिता श्रीजी संघ से चातुर्मास समाप्ति के बाद भी आशीर्वाद बनाए रखने और जल्द फिर उदयपुर की धरा को पावन करने की विनती की गई। चातुर्मास में साध्वी जयदर्शिता श्रीजी संघ से जिनशासन की आराधना व ज्ञान की जो बाते सीखने को मिली उसके प्रति भी काव्य रचनाओं व विचारों के माध्यम से आभार जताते हुए संकल्प दर्शाया गया कि उन सीखी हुई बातों को जीवन में उतारने का पूरा प्रयास करेंगे। पूरा माहौल श्रद्धा व भावनाओं से ओतप्रोत था।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया बुधवार सुबह 7 बजे आयड़ तीर्थ पर साध्वी जयदर्शिता श्रीजी आदि ठाणा का चातुर्मास परिवर्तन कराया गया। जो पार्श्वनाथ मंदिर छीपा मोहल्ला से गाजे-बाजे की मधुर स्वर लहरियों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए पुन: आयड़ तीर्थ पहुंचे। जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने गऊली बनाकर साध्वी जयदर्शिता श्रीजी संघ का स्वागत किया गया। जहां पर व्याख्यान एवं शत्रुंजय भावयात्रा का आयोजन हुआ। शत्रुंजय तीर्थ के पट्ट समझ पांच चैत्यवंदन जिसमें जय तलेरी के सन्मुख, श्री की शांति नाथ भगवान का, तीसरा रामण पगले का, चोथा पुंडरिकस्वामी का एवं पांचवां की भादि भगवान का इस प्रकार किये। सिद्धाचल जी के इक्कीस खमासमण देकर भाव यात्रा की गई। संघ के प्रत्येक सदस्यों ने बहुत ही भावोल्लास पूर्वक आराधना की। उसके बाद सभी श्रावक-श्राविकाओं की नवकारसी का आयोजन हुआ।


साध्वी जयदर्शिता श्रीजी ने बताया कि जगत में तीर्थ अनेक है। परन्तु शाश्वत गिरिराज श्री शत्रुजय महातीर्थ की तुलना कर सके ऐसा कोई तीर्थ तीन लोक में नहीं है। महाविदेह क्षेत्र में विचरते नर्तमान तीर्थकर प्रभु श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा ने जिस महातीर्थ की महानता 1 और प्रभावकता की प्रशंसा की है। जिसके एक-एक पत्थर पे भी अनंत- अनंत आत्मा ने मोक्षपद पाया है और पायेंगे। जहाँ – आदिनाथ प्रभु पूर्व नव्वाणु बार पधारे है। जिसकी महिमा अपरंपार है । ऐसे महान तीर्थ की भाव यात्रा करके हम भी परमात्म भक्ति में तल्लीत बने हैं।

  • आयड़ तीर्थ में 7 नवम्बर से पांच दिवसीय आयोजन होंगे
    नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ में 7 नवंबर को प्रात: 9.30 बजे संयम उपकरण वंदावली व वाद विवाद प्रतियोगिता विषय संयम जीवन उत्तम या गृहस्थ जीवन उत्तम का आयोजन होगा। 8 नवम्बर को चौबीसी का कार्यक्रम, 9 नवम्बर को नवकार मंत्र के अनुष्ठान, 10 नवंबर को आदिनाथ पंच कल्याणक पूजा एवं 11 नवम्बर को प्रात: 6 बजे रायण पगलिये की प्रतिष्ठा और प्रतिष्ठा पश्चात नवकारसी का आयोजन होगा।
    इस अवसर पर कुलदीप नाहर, भोपाल सिंह नाहर, अशोक जैन, संजय खाब्या, भोपाल सिंह परमार, सतीश कच्छारा, चतर सिंह पामेचा, राजेन्द्र जवेरिया, अंकुर मुर्डिया, पिन्टू चौधरी, हर्ष खाब्या, गजेन्द्र खाब्या, नरेन्द्र सिरोया, राजू पंजाबी, रमेश मारू, सुनील पारख, पारस पोखरना, राजेन्द्र जवेरिया, प्रकाश नागौरी, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, गोवर्धन सिंह बोल्या, दिनेश भंडारी, रविन्द्र बापना, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता आदि मौजूद रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व