उदयपुर में सवा सौ टन क्वार्टज् जब्त, फेल्सपार, मेसेनरी स्टोन पकड़ा


उदयपुर।  अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और अवैध खनन की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में खनन, वन, पुलिस, परिवहन और राजस्व विभागों की संयुक्त टीमें सतत मॉनिटरिंग कर सख्ती से अभियान को अंजाम दे रही हैं । इससे खनन माफिया में हड़कम्प सा मचा हुआ है।
खनि अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा शीशवी कुराबड़ क्षेत्र में अवैध निर्गमन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान एक ट्रेलर में परिवहन की जा रही लगभग 40 टन फेल्सपार को अवैध पाए जाने पर जब्त किया गया। इसी क्रम  में कुराबड़ क्षेत्र में ही एक अन्य कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग के मामले में दो ट्रेलर, जिनमें लगभग 70 टन मेसनरी स्टोन भरा हुआ था, को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उधर, ऋषभदेव क्षेत्र में पुलिस उप अधिक्षक श्रीमान हेरम्ब जोशी  के निर्देशन में थानाधिकारी सहित पुलिस टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान देवलिया  पहुंची। वहां सफेद पत्थर क्वार्ट्स लगभग 100-125 टन लगभग का अवैध भण्डारण पाया गया । पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर मौका पर्चा बनाकर क्वार्टज् को निगरानी में लिया। अग्रिम कार्यवाही जारी है। इसी प्रकार पाटिया थाना क्षेत्र में थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राव  के नेतृत्व में टीम ने अवैध खनन अभियान के तहत 01 ट्रैक्टर मय मेसनरी स्टोन से भरी ट्रॉली को डिटेन कर माइनिंग विभाग ऋषभदेव को सूचित किया ।

ईसवाल गांव में अवैध खनन की सूचना पर खान विभाग के वरिष्ठ कार्यादेशक धर्मेंद्रसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। वहां दो स्थलों पर अवैध खनन कर मेसेजरी स्टोन निकालना पाया गया। टीम ने दो प्रकरण बनाते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की।

अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर पूर्णतया गंभीर है। सरकार के  निर्देश पर अरावली क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अभियान के दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व