सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर के ऐतिहासिक छोटा दरिखाना में शुक्रवार को तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘धरोहर – आधुनिक कला में परंपरा की गूंज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के उद्घाटन दिवस पर कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं देश-विदेश से आए पर्यटकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन फ़ाउंडेशन के सहयोग से किया गया है। समूह कला प्रदर्शनी में कलाकार प्रियुल मेनारिया, गायत्री प्रजापत, युथिका यादव तथा ज्योति सहदेव की चयनित कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोक जीवन एवं आध्यात्मिक भावनाओं को आधुनिक कलात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। चित्रों में राजस्थानी लोक जीवन, ऐतिहासिक स्थापत्य, धार्मिक आस्थाओं तथा मानवीय संवेदनाओं का सशक्त और भावपूर्ण चित्रण दर्शकों को आकर्षित करता है।

दर्शकों ने कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति, रंग संयोजन, तकनीकी दक्षता एवं विषय चयन की विशेष रूप से सराहना की। उद्घाटन दिवस पर प्रदर्शनी स्थल पर रचनात्मक संवाद एवं कला विषयक चर्चाओं का जीवंत वातावरण बना रहा। प्रदर्शनी 9 से 11 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 365 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 267 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 202 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 182 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 257 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 449 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व