यूजीसी के काले कानून के विरोध में मेवाड़ से उग्र आंदोलन की हुंकार

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा लागू किए गए नए कानून के विरोध में आज उदयपुर के सेवाश्रम स्थित विप्र फाउंडेशन कार्यालय पर सवर्ण एवं ओबीसी समाज की एक बड़ी संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेवाड़ में व्यापक और उग्र आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में श्री राजपूत करणी सेना, विप्र फाउंडेशन, विप्र सेना, ब्रह्म शक्ति छात्र संघ, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, क्षत्रिय करणी सेना, बजरंग सेना, जैन समाज, लोहार समाज, काली कल्याण शक्ति पीठ सहित विभिन्न हिंदू संगठनों और समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संगठनों ने एक स्वर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर लगाई गई अंतरिम रोक का स्वागत करते हुए इसे जनता की जीत बताया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस कानून पर अंतरिम रोक लगा दी है, लेकिन जब तक इसे पूर्ण रूप से निरस्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठनों ने कह कि यह कानून देश में जातिगत वैमनस्य और विभाजन को बढ़ावा देने वाला है तथा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता के खिलाफ है।
श्री राजपूत करणी सेना के उदयपुर संभाग प्रभारी डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि 13 जनवरी 2026 को लागू किया गया यह कानून 1919 के रोलेट एक्ट की याद दिलाता है। यह कानून देश को दो हिस्सों में बांटने वाला है और समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहा है। डॉ. दुलावत ने कहा कि देश को जिस कानून की जरूरत थी वह समान नागरिक संहिता, लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-हत्या विरोधी कानून थे, लेकिन इसके बजाय सरकार ने ऐसा कानून लाकर समाज में असंतोष फैला दिया।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल सवर्ण समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्व समाज की भागीदारी से पूरे मेवाड़ में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते इस कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जल्द ही जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन, रैली और ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी संगठनों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक समाज की नहीं बल्कि देश की सामाजिक एकता और भविष्य की रक्षा की लड़ाई है। मेवाड़ की धरती से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश और देश में गूंजेगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 302 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 195 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 155 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 140 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 192 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 382 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व