डी पी एस, उदयपुर के रितिशा-रेयांश ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं के दो अत्यंत प्रबुद्ध व होनहार छात्रों रितिशा जैन तथा रेयांश जैन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप-2026 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता जे आई ई टी , जोधपुर में 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में रितिशा जैन ने रैंक तीन प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि रेयांश जैन ने स्कूल, जिला तथा राज्य तीनों स्तरों पर अव्वल आकर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया और विद्यालय को गौरव प्रदान किया है। रेयांश ने वीवीएम स्टेट लेवल कैंप- 2026 में रैंक 2 प्राप्त की है। रेयांश अब मई माह में एम्स, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने बच्चों व अभिभावक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 365 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 267 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 202 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 182 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 257 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 449 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व