उदयपुर में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली विराट वाहन रैली

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को क्षेत्र में विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें सैंकडों की संख्या में क्षेत्रवासी हिन्दू शामिल हुए। रविवार को गणेशनगर बस्ती में कलश यात्रा के बाद हिन्दू सम्मेलन होगा।
समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को विराट वाहन रैली निकाली गई जो सुखाडिया विश्व विद्यालय के प्रकाश द्वार से प्रारंभ होकर बेकनी पुलिया, श्रीराम स्कूल मार्ग, हनुमान चौक, नागदा गली होते हुए पुन प्रकाश द्वार पहुंची। वाहन रैली में बडी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी दुपहिया के साथ शामिल हुई।

रैली में बडी संख्या में चारपहिया और दुपहिया वाहनों पर सवार लोग भारत माता की जय के जयकारें लगाते चल रहे थे। क्षेत्र में जगह-जगह नागरिकों को रविवार को हिन्दू सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया गया। रविवार को बेकनी पुलिया पर सांवरिया गार्डन से कलश यात्रा निकलेगी जो विश्व विद्यालय मार्ग पर इंद्रप्रस्थ गार्डन पहुंचेगी। वहां हिन्दू सम्मेलन को माकडादेव आश्रम, झाडोल के संत गुलाबदास जी महाराज व श्रीकुलम आश्रम ढीकली से साध्वी दीदी भुवनेश्वरीजी संबोधित करेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 248 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 152 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 117 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 99 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 152 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 337 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व