Union Budget 2026 उदयपुर सांसद रावत बोले-सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट Union Budget 2026 देश में जितने भी सुधार के काम है उसको आगे बढाता है, यह एक रिफॉर्म एक्सप्रेस है जो हर वर्ग को बहुत तेजी से आगे बढाने वाली ट्रेन है। इसमें किसान है, मजदूर है, महिला है व युवा है, मध्यम वर्ग है, निर्यातक है और एमएसएमई से जुडे उद्यमी है। बहनों के लिए इसमें बडी घोषणा है कि किस तरह राजीविका की जो दीदियां है उनके लिए लखपति दीदी से आगे बढकर नई योजनाएं हैं। पर्यटन स्थलों के विकास की बात बजट में कही गई है कि किस तरह दस हजार गाइड बनाए जाएंगे, सांस्कृतिक पर्यटन को विकसित करने की बात भी इसमें है। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए टीसीएस दर को घटाकर 2 प्रतिशत करना, मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देने वाला निर्णय है। एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन दर्शाता है कि शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखना, बल्कि रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है।

Union Budget 2026 सांसद डॉ रावत ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को सशक्त रूप से साकार करने वाला है। यह बजट महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, व्यापारियों एवं उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ आमजन को राहत प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। यह बजट न केवल आर्थिक दस्तावेज है, बल्कि एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी भारत का रोडमैप है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि इस बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं को मजबूती दी गई है, जिससे वे सामाजिक व आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेंगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप, स्किल इंडिया और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर देश के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान किया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे प्रावधान उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, वहीं व्यापारियों, लघु उद्योगों और बड़े उद्योगपतियों के लिए निवेश प्रोत्साहन और व्यापार सुगमता से जुड़े निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।
इस बजट की एक अत्यंत सराहनीय घोषणा कैंसर प डायबिटिज जैसी बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने की है, जिससे गरीब, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री ने एक ऐसा जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया है, जो भारत को ग्लोबल लीडर बनाने की ओर लेकर जाएगा। यह बजट हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 377 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 274 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 211 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 188 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 272 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 457 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व