500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही अतिरिक्त वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

यूसीसीआई के अध्यक्ष श्री मनीष गलूंडिया ने अवगत कराया कि ₹500 के स्टाम्प पेपर की खरीद पर शासन द्वारा ₹50 एवं ₹100 अतिरिक्त शुल्क सहित कुल ₹650 राशि निर्धारित की गई है, जो कि राजस्व के रूप में सरकार को प्राप्त होती है। किंतु वास्तविकता में स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से ₹715 या उससे अधिक राशि वसूल की जा रही है। इसी प्रकार ₹100 एवं अन्य मूल्य वर्ग के स्टाम्प पेपर पर भी निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

श्री गलूंडिया ने कहा कि यह स्थिति व्यापारिक वर्ग एवं आम नागरिकों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ उत्पन्न कर रही है तथा पारदर्शिता के सिद्धांत के विरुद्ध है। यूसीसीआई ने प्रशासन से इस विषय की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

यूसीसीआई द्वारा दिए गए सुझाव निम्नानुसार हैं –

यदि स्टाम्प विक्रेताओं को किसी प्रकार का कमीशन देय है तो वह सरकार द्वारा निर्धारित अतिरिक्त शुल्क में से ही प्रदान किया जाए, क्योंकि अतिरिक्त राशि स्वयं सरकारी राजस्व है।

अधिकृत रूप से विक्रेताओं को निर्धारित 30 प्रतिशत तक ही सेवा शुल्क लेने का प्रावधान है, जबकि व्यवहार में 50 प्रतिशत तक वसूली की जा रही है। इस पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

यदि कोई अतिरिक्त शुल्क देय है तो उसकी स्पष्ट दरें प्रत्येक स्टाम्प विक्रेता अपने विक्रय केंद्र पर बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

यूसीसीआई ने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि इस विषय में शीघ्र संज्ञान लेकर आमजन एवं व्यापारिक वर्ग को राहत प्रदान की जाएगी तथा स्टाम्प बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं नियमन सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 387 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 283 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 226 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 198 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 287 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 468 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व