महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा बताया कि फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी तदनुसार 15 फरवरी 2026 रविवार को कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगनाथ जी में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10.00 बजे से मनाया जाएगा। (15/2/2026 को त्रिकाल पूजा सामान्य दिनों की तरह होती है।)
Eklingnath ji on Mahashivratri festival महाशिवरात्रि की विशेष पूजा फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी की रात्रि 10.00 बजे से आरम्भ होती है जो चार प्रहर तक निरन्तर चलती रहती है और दूसरे दिन दिनांक 16.2.2026 प्रातः 11.30 से 12.00 बजे के बीच पूर्ण होती है। चारों प्रहर की पूजा में विशेष श्रृंगार, किया जाता है। विशेष पंचामृत धारण होता है।
पंचामृत: महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रूद्रीपाठ होते हैं। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो प्रत्येक दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत धारण श्री एकलिंगनाथ के होता है। इस प्रकार कुल 46( किलो की मात्रा में पंचामृत की सामग्री एक प्रहर मंे चढ़ाई जाती है एवं 52 रूद्राभिषेक होते हैं।

महाशिवरात्रि पर पैलेस बैण्ड सेवामें चारों प्रहर बजता रहता है। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में दर्शन रविवार दिनांक 15.2.2026 रात्रि 10.00 बजे से दूसरे दिन दिनांक 16.2.2026 सोमवार अपरान्ह तक निरन्तर खुले रहेंगे, क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निरन्तर चलती रहेगी है। दर्शनार्थी सोमवार दिनांक 16.02.2026 सुबह 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शन लाभ ले सकेंगे, इसके बाद नियमित त्रिकाल पूजा आरम्भ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन पुनः सोमवार दिनांक 16.2.2026 रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगें।
विशेष अपील: ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे रविवार दिनांक 15.02.2026 सुबह की बजाय 15.2.2026 बुधवार रात्रि 10.00 बजे से सोमवार दिनांक 16.01.2025 दोपहर तक महाशिवरात्रि के दर्शनों का लाभ लेवें।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 388 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 283 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 226 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 200 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 287 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 468 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व