दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वैवाहिक समारोह में भाग लेने दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंची जहां भाजपा के वरिष्ठजनों ने उनकी अगवानी की,उनका पुष्पगुच्छ,पगड़ी, उपरणा से स्वागत किया।
इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नशरसिंह जोधा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिला प्रमुख भंवर सिंह पंवार, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री के उदयपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने पलकें बिछा दीं। गुलाब बाग रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। समर्थकों ने ढोल-धमाकों के साथ उनका अभिनंदन किया।

उनके दौरे को देखते हुए उदयपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। एयरपोर्ट से लेकर गुलाब बाग रोड और कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में कोई चूक न हो।

कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,डॉ.पंकज बोराणा,पूर्व महापौर रजनी डांगी,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत,किरण तातेड, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल, हजारी जैन,सपना कुड़िया, बडगांव पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, कृष्णकांत कुमावत,प्रवक्ता दूदाराम पटेल,ओम पारिख,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा, महेशपुरी गोस्वामी,महामंत्री राजमल चित्तोड़ा, सुनील व्यास,जगदीश मेनारिया, गजेंद्र अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम खोखावत, पार्षद गोपाल जोशी,रमेश जैन आदि ने अगवानी की।


मुख्यमंत्री के स्वागत में महाराणा प्रताप की प्रतिमा,वात्सल्य समिति की ओर से गौ माता की पीतल की प्रतिमा भेंट करने के साथ पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन की एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का उदयपुर आगमन पर अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती और विकास के संकल्प को दोहराया।
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों के अनुसार डबोक से सुखेर होते हुए होटल ट्राइडेंट जाने के लिए कहा परन्तु जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के अनुरोध पर पुनः निर्धारित मार्ग पर गुलाब बाग गेट पहुंची जहां स्वागत अभिनंदन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 323 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 225 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 172 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 152 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 212 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 404 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व