चित्तौड़गढ़ में हादसा, बाइक सवार परिवार के पांच जनों की मौत

चित्तौड़गढ़। मंगलवार देर रात चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावलीय के पास एक कंटेनर ने एक बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिससे दंपत्ति सहित 5 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक बच्ची भी घायल हो गई है।

सूचना पर चित्तौड़गढ़ के सदर थाना से जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी बुलाया गया। बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने कंटेनर की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई। बता दें कि बाइक पर एक दंपत्ति, 2 युवक, एक बालिका और एक साल का मासूम बच्चा था। ये सभी लोग निंबाहेड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी भावलिया पुलिस के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया।
पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल बालिका को इलाज के लिए निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम विकास पंचोली जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं तहसीलदार गोपाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक मृतक की पहचान सुरेश निवासी केसर पुरा थाना शंभूपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस घटना पर कहा कि चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।
राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि निम्बाहेड़ा सदर इलाके में चित्तौड़गढ़- निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की आकस्मिक मृत्यु की मिली दु:खद जानकारी से मन व्यथित है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व