आचार्य महाश्रमण ने आज उदयपुर सीमा से किया विहार

उदयपुर.तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी ने रात्रि विश्राम तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा के अम्बेरी स्थित प्रतिष्ठान पर किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पगारिया ने बताया कि सायंकालीन अर्हत् वंदना के पश्चात उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता, यु.डी.ए. आयुक्त राहुल जैन, खान निदेशक महावीर प्रसाद मीणा अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, टी.आर.आई निदेशक ओ.पी. जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य के दर्शन कर उदयपुर प्रवास के लिये कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर जीतो चेयरमेन यशवन्त आंचलिया के नेतृत्व में जीतो की कार्यकारिणी का आचार्य से परिचय कराया जहां महाश्रमण जी ने जीतो के सेवा कार्यों को जैन समाज के लिये उपयोगी बताया। आज प्रातः साढ़े सात बजे आचार्य ने सुखेर से प्रस्थान किया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें विदा करने अलसुबह अम्बेरी पहुंचे। मार्ग में मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी आचार्य की अगवानी के लिये समूह में उपस्थित थे। सुबह ढाबालोजी रेस्टोरेन्ट में आपका प्रवास रहा, मध्यान्ह में बिनोता के लिये उन्होंने विहार किया जहां नाथद्वारा व उदयपुर के श्रद्धालुओं ने आचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा व मंत्री अभिषेक पोखरना ने तीन दिवसीय प्रवास की सुखद सम्पन्नता पर सम्पूर्ण समाज का आभार प्रदर्शित किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 306 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 202 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 159 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 142 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 195 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 389 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व