प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के अधिष्ठाता एवं वाणिज्य संकाय के चेयरमैन एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत Pro. Shoorveer Singh Bhanawat को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन तथा मास्टर ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के निदेशक नियुक्त किया है।
प्रो. भाणावत ने रज़िस्ट्रार डॉ वर्दीचन्द गर्ग से चेयरमैन का कार्य भर ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रो. भाणावत के आईक्यूएसी डायरेक्टर रहते हुए दस वर्षों से लंबित नैक इंस्पेक्शन संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय को “ए” ग्रेड से नवाज़ा गया। इन्होंने प्राध्यापकों का वर्षों से लंबित सीएएस प्रमोशन को भी गति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।


प्रो. भाणावत के अब तक 78 से ज़्यादा रिसर्च पेपर , चार पुस्तकें, 30 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल न्यूज़पेपर में प्रकाशित हो चुके है । आप रूसा प्रायोजित ब्लॉकचैन एकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे ।आपके अब तक 12 रिसर्च पेपर्स को विभिन्न कॉन्फ़्रेंसेस में बेस्ट रिसर्च पेपर्स का अवार्ड मिला है । द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली ने 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया।इससे पूर्व में अगस्त 2021 से सितंबर 2022 तक भी आप छात्र कल्याण अधिष्ठाता रहते हुए 2022 के विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराये। आप नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी शिलांग, जीजीटी विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, एम डी एस यूनिवर्सिटी अजमेर तथा विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी जयपुर के बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के सदस्य भी है। आपको राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड से भी 1984 में नवाजा गया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व