समाज रत्न कुन्तीलाल जैन का हुआ अभिनन्दन

उदयपुर/अहमदाबाद। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा सस्थान का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद गुजरात में अगला अधिवेशन इन्दौर, मध्य प्रदेश में रखने के र्सवसम्मत निर्णय के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा सस्थान के संस्थापक परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन का समाज को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के अनवरत प्रयासों को करने पर सम्पूर्ण राजस्थान दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज, अहमदाबाद गुजरात एवं मध्य प्रदेश इन्दौर के महिला पुरुषों द्वारा 70 किलो की माला धारण करवाई साथ ही गुजराती पगड़ी धारण करवा गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान करने से राजस्थान दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज के अध्यक्ष, मंत्री, सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ ट्स्टीगण द्वारा किया गया एवं जैन उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान करने में विशेष रूप से इन्दोर मध्य प्रदेश के श्री हर्ष बारोड शिरोमणि ट्स्टी गुणायतन मधुवन सम्मेद शिखर, झारखंड, श्री शैलैष भाई शाह, अनिल जैन विशाखा, दिगम्बर जैन मंदिर कांच का मन्दिर ट्रस्टी गण, श्री मती राजश्री जैन, तृप्ति जैन इन्दौर, श्रीमती अरूणा जैन मणीपुर के साथ अनेकों सदस्यों ने फुल मालाओं से एवं गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। सम्मान करने में केरल के श्री अशोक जैन श्री मती सोमेश्वरी जी, मुम्बई के श्री राजेश शाह, श्री मती विमला शाह ने भगवान महावीर की छवि भेंट की। अधिवेशन में 32,10 व 5 उपवास करने वाले तपस्वीयो,सी ए, डाक्टरों, विधवा मातृशक्तियो,दिव्यांगो,का संस्थान परिवार कि ओर से सम्मानित किया गया। अधिवेशन में विशेष रूप से पिछले 50 वषों से राजस्थान से जाने वाले रोगीयो के इलाज करवाने , अस्पताल में भर्ती करवाने से लेकर सभी कामों से सेवा भाव से कार्य करने वाले समाजसेवी राजू भाई गणपतोत का विशेष बहुमान किया गया। अधिवेशन में गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,मणीपुर, बैंगलोर,केरल एवं राजस्थान से सेकंडों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व