भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज से उदयपुर संभाग के दौरें पर, देखे पूरा कार्यक्रम

जयपुर/चित्तौड़गढ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 23, 24, 25 और 26 दिसंबर को चित्तौड़गढ़, उदयपुर डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद जिलों के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे जन आक्रोश रैली, जिला बैठकें, प्रशिक्षण शिविर, आजीवन सहयोग निधि, सैकड़ों स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संवाद, खेलकूद प्रतियोगिता समापन इत्यादि कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
डॉ. पूनियां ने आज 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ में विशाल जन आक्रोश रैली में शामिल होकर संबोधित करेंगे शाम को 4:00 बजे सांवलिया जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

24 अक्टूबर को डॉ. पूनियां डूंगरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां मोथली मोड, पालवडा, देवली गामड़ी, देवल खांस, बागदरी, सती स्कूल, भवानी टेंट, ददोलिया मोड रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा राजपुर, हॉस्पिटल मोड, भाजपा जिला कार्यालय, प्रताप सर्किल, चपलोत लेब के पास, न्यू हॉस्पिटल चौराहा, ऑडिटोरियम हॉल इत्यादि स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर मुलाकात करेंगे।

25 दिसंबर को डूंगरपुर में समर्पण निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और तलवाड़ा में बांसवाड़ा जिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शाम को 6:00 बजे उदयपुर प्रस्थान कर वहां उदयपुर जिला पार्टी कार्यालय में समर्पण निधि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

26 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद राजसमंद पार्टी कार्यालय में समर्पण निधि कार्यक्रम और जिला बैठक को संबोधित करेंगे, फिर भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान कर सुबह 11:00 बजे भीलवाड़ा प्रशिक्षण शिविर और उसके बाद जिला समन्वय समिति बैठक को संबोधित करेंगे और गुलाबपुरा में खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व