कोरोना के चलते राजस्थान के स्कूलों में नहीं होंगे वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा FILE PICTURE

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने बुधवार को विधानसभा मे आश्वस्त किया कि प्रदेश के विद्यालयों में आयोजित किये जाने वाले वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 2021 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया जायेगा।
डोटासरा शुन्यकाल में सदन में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी जोशी द्वारा व्यवस्था देने पर बताया कि यह सही है कि वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 2021 आयोजित करने के लिए मेरे निर्देशाें पर विभाग की ओर से आदेश जारी कर समस्त विद्यालयों में यह आयोजन अब 31 मार्च तक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष व सदस्यों की भावना को ध्यान में रखते हुए इन समारोहों को स्थगित किये जाने के निर्देश दिये जायेंगे।

इससे पहले विधायक श्री गुलाबचंद कटारिया द्वारा इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कोरोना पुनः अपने पैर पसार रहा है। ऎसे में सभी विद्यालयों में ऎसे सम्मेलनों का आयोजन करना कोरोना को बढ़ावा देगा।

डॉ. जोशी ने कहा कि हम सबको ध्यान है कि गत वर्ष जनवरी माह में कोरोना का एक मरीज बाहर से भारत में आया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना भयंकर रूप लेगा। इसके बाद हम सबके सहयोग से मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री तथा इससे जुड़े सभी विभागों व संस्थाओं ने इसको रोकने के प्रभावी प्रयास किये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार व प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं अमल में लाई जायें।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व