उदयपुर। इस्लमी कैलेंडर के आखिरी माह की दस तारीख यानि 9 जुलाई 2022 को बोहरा समुदाय ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाएगा। जहाँ दो साल से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन में बीच ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया गया था एवं ईद के मौके पर पड़ी जाने वाली विशेष नमाज़ घर पर ही रह कर अदा की गई। वहीँ सारी पाबंदियां हटने के बाद समुदाय के लोगो ने ईद को लेकर उत्साह है। सुधारवादी बोहरा समुदाय से संबद्ध दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया की कल शनिवार ईद उल अज़हा की विशेष नमाज़ रसूलपुरा मस्जिद, वजीहपुरा मस्जिद, मोहियदपुरा मस्जिद, खानपुरा मस्जिद (छोटी बोहरवाड़ी), चमनपुरा, खारोल कॉलोनी एवं पुला स्थित हाल में अदा की जाएगी।
500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत
उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…








